भागलपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से छात्रों को किया जागरूक
भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर ग्राम स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में प्राकृतिक कल्याण परिषद् की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर ग्राम स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में प्राकृतिक कल्याण परिषद् की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायक योजना “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राकृतिक कल्याण परिषद् के राज्य निदेशक अमित सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मनोज सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
मंच से वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे प्रकृति संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी नींव हैं।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “एक पेड़ मां के नाम, प्रकृति को दें नया मुकाम”जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार, सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रही।
Divya Singh